गुरमीत राम रहीम 7वीं बार पैरोल पर बाहर, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिन का फरलो

गुरमीत राम रहीम 7वीं बार पैरोल पर बाहर, हरियाणा सरकार ने दी 21 दिन का फरलो

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम इस साल तीसरी बार मंगलवार को जेल से बाहर आ गया है। हरियाणा सरकार ने सोमवार को 21 दिन के लिए फरलो मंजूर किया था। राम रहीम रेप और हत्या के आरोप में रोहतक जेल में सजा काट रहा है। सोमवार को जैसे ही हरियाणा सरकार ने राम रहीम के फरलो को मंजूरी दी वैसे ही जेल के गेट पर सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया था।

इस दौरान रामरहीम उत्तर प्रदेश के बागपत में स्थित अपने आश्रम में रहेगा। वह अभी जुलाई माह में भी जेल से बाहर आया था। सजा होने के बाद से अब तक वह सात बार बाहर आ चुका है।

गौरतलब है कि पैरोल पर कैदी के अच्छे व्यवहार को देखते हुए राज्य सरकार द्वारा दिया जाता है। गुरमीत राम रहीम को 2017 में रेप केस में 20 साल की और हत्या के केस में उम्रकैद की सजा हुई थी। लेकिन अभी तक सजा सुनाये जाने के बाद सातवीं बार जेल से बाहर आ चुका है। बता दें एक कैदी को फरलो एक छुट्टी की तरह दिया जाता है, जिसमें कैदी को कुछ दिन के लिए रिहा कर दिया जाता है। फरलो को कैदी की सजा में छूट के रूप में देखा जाता है।

Related Articles

Back to top button