
हॉकी की सबसे बड़ी प्रतियोगिता मेन्स हॉकी वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत आज से हो गई है। भारत ने अपने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करते हुए जीत से शुरूआत की है। भारतीय पुरुष हॉकी टीम इस टूर्नामेंट में अपने पहलें मैच मे स्पेन के खिलाफ जीत से आगाज किया है। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्पेन को 2-0 से मात दी । भारत की तरफ से पहला गोल करने वाले अमित रोहिदास को मैन ऑफ द का खिताब मिला है। भारत का अगला मैच इसी मैदान पर 15 जनवरी को तो आखिरी लीग मैच 19 जनवरी को भूवनेश्वर में खेला जाना है।
हॉकी के 15वें विश्व कप की आज शुक्रवार से शुरुआत हो गई है। भारत का विश्व कप में पहला मुकाबला उड़ीसा के नवनिर्मित बिरसा मुंडा स्टेडियम पर स्पेन के साथ हुआ। विश्व कप की प्रबल दावेदार मानी जा रही भारतीय टीम ने अपने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया और अपने पहले ही मैच में स्पेन को 2-0 से मात दे दी। भारत की तरफ से पहला गोल 12वें मिनट में अमित रोहिदास के द्वारा तो दूसरा गोल 26वें मिनट में हार्दिक सिंह के द्वारा दागा गया। ब्रेक के बाद कोई भी टीम गोल दागने में सफल नहीं हुई और भारत 2-0 से इस मैच को जीत गया।
भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने इस टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत स्पेन के खिलाफ किया। हॉकी के इस महाकुंभ में कुल 16 देश भाग ले रहे हैं और उन्हें चार-चार टीमों के चार समूहों में बाँटा गया है। पूल ए में ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका, फ्रांस, अर्जेंटीना शामिल हैं। पूल बी में बेल्जियम, जापान, कोरिया, जर्मनी हैं. पूल सी में नीदरलैंड, चिली, मलेशिया, न्यूजीलैंड है। जबकि भारत, वेल्स, स्पेन, इंग्लैंड पूल डी में हैं।