HWC 2023: हॉकी विश्व कप में ख़त्म हुआ भारत का सफर, रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड से मिली हार !

भारतीय हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बहुत ही बुरा रहा हैं। जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाबजूद उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में FIH...

भारतीय हॉकी टीम के लिए रविवार का दिन बहुत ही बुरा रहा हैं। जबरदस्त प्रदर्शन करने के बाबजूद उड़ीसा के कलिंगा स्टेडियम में FIH ओडिशा हॉकी पुरुष विश्व कप से बाहर हो गई। अपने क्रॉसओवर मैच में न्यूजीलैंड से डेथ शूट आउट में 4-5 से हार का सामना करना पड़ा। न्यूजीलैंड को जीत मिली हैं। 48 साल बाद ख़िताब जीतने का सपना फिर से टूट गया।

भारत ने अच्छी शुरुआत के साथ खेल की शुरुआत की। मैच के पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमों ने कोई गोल नहीं कर पाया था। इसके बाद दूसरे क्वार्टर में भारत की तरफ से ललित उपाध्याय और सुखजीत सिंह ने क्रमशः 17वें व 24वें मिनट में दो गोल किये गए । जबकि न्यूजीलैंड की तरफ से सैम लेन ने 28वें मिनट में गोल किया।

इसके बाद अगले क्वार्टर में भारत के वरुण कुमार ने 40वें मिनट में गोल कर दिया, न्यूजीलैंड की तरफ से केन रसेल ने 43वें मिनट में गोल कर दिया। इसी के साथ तीसरे क्वार्टर तक मुकाबले में भारत 3-2 से आगे चल रहा था। अंतिम क्वार्टर में भारत ने एक भी गोल नहीं कर पाया जबकि न्यूजीलैंड की ओर से सीन फिंडले ने 49वें मिनट में गोल कर दिया। जिससे मुक़ाबलि बराबरी अक हो गया।

अंत में शूटआउट में भारत यह मुकाबला 4-1 से हार गया।

Related Articles

Back to top button
Live TV