मैं पीएम मोदी के संपर्क में, जेल जाएंगे चंपत…, राम धन गबन पर विनय कटियार का बड़ा दावा

राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख चेहरों में से एक और पूर्व सांसद विनय कटियार ने मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित गबन मामले पर बड़ा बयान देकर हलचल मचा दी है। कटियार ने कहा है कि इस मामले में जबरदस्त गबन हुआ है और इसकी जांच जारी है। उन्होंने भविष्य की ओर इशारा करते हुए कहा कि जांच के आधार पर राम मंदिर ट्रस्ट के चंपत राय को आगे चलकर जेल भी जाना पड़ सकता है।

चंपत राय को लेकर दी बड़ी चेतावनी

विनय कटियार ने चंपत राय के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने उन्हें कारसेवकपुरम में रहने की सलाह दी थी, लेकिन उन्हें उनकी बात समझ नहीं आई। कटियार ने तंज कसते हुए कहा, “मैंने चंपत राय को कहा था कि लगता है कि आपका भी भाग्य ठीक नहीं है। मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए कटियार ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम पर कोई भी अंतिम निष्कर्ष निकालना अभी जल्दबाजी होगी, लेकिन वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संपर्क में हैं और उन्हें भरोसा है कि अंततः सब ठीक होगा।

बाबरी विध्वंस और नरसिंह राव के साथ हुई बातचीत का जिक्र

इस दौरान विनय कटियार ने बाबरी ढांचा विध्वंस के दौर की यादें भी ताजा कीं। उन्होंने खुलासा किया कि उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने उन्हें तत्कालीन प्रधानमंत्री पी.वी. नरसिंह राव से बात करने को कहा था। कटियार के अनुसार, नरसिंह राव उस दौरान लगातार फोन कर हालात की जानकारी ले रहे थे और ढांचा गिरने के बाद उन्होंने कहा था कि ‘अब तो भेजना पड़ेगा ही।’ वहीं, राम मंदिर चंदा गबन मामले में आरोपी अविनाश पर टिप्पणी करते हुए उन्होंने कहा कि यदि उनके खिलाफ कार्रवाई होती है, तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। फिलहाल, इस पूरे मामले की एसआईटी जांच कर रही है और उम्मीद है कि जल्द ही इसकी सच्चाई सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button