फरवरी में अयोध्या जानें का बना रहें प्लान तो इन तारीखों का रखें ध्यान… नहीं तो हो जाएंगे परेशान…

देश के अलग अलग राज्यों के भी VVIP अतिथियों के आने का क्रम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए राम मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था बनाई गई है।

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद भक्तों का जन सैलाब दर्शन करने के लिए पहुंच रहा हैं। वहीं 31 जनवरी से देश के अलग अलग राज्यों के भी VVIP अतिथियों के आने का क्रम शुरू होने जा रहा है। इसके लिए राम मंदिर में दर्शन की अलग व्यवस्था बनाई गई है। आईजी प्रवीण कुमार के मुताबिक अयोध्या आने वाले हर श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षा के विशेष तैयारी है। रूड डायवर्जन के साथ वीवीआइपीओ की सुरक्षा में उनके प्रोटोकॉल निर्धारित है।

राम मंदिर में दर्शन के लिए 31 जनवरी को त्रिपुरा के मुख्यमंत्री और उनकी कैबिनेट के साथ दर्शन पूजन करेंगे। इसी तरह 1 फरवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने कैबिनेट को लेकर रामलला का आशीर्वाद लेंगे, 2 फरवरी को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी और 5 फरवरी को महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे, 6 फरवरी को अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री, 9 फरवरी को हरियाणा, 12 फरवरी को राजस्थान, 15 फरवरी को गोवा, 22 को असम, 24 को गुजरात और 4 मार्च को एमपी के मुख्यमंत्री अपनी कैबिनेट के साथ राम मंदिर में दर्शन पूजन करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

श्रीराम लला के दर्शन और आवागमन को सरल बनाने के लिए अयोध्या केन्द्र से बारह किलोमीटर की परिधि में बाइक टैक्सी की सेवा उपलब्ध हो गई है। इसके अलावा रामपथ पर ईवी बसों का संचालन पहले से ही जारी है। इन दोनों तरह के वाहनों की सारी जानकारी इनके एप पर उपलब्ध है। बाइक टैक्सी रैपिडो(rapido)और ईवी बसों का एप चलो(chalo) नाम से एप स्टोर पर है। अयोध्या धाम और अयोध्या कैंट के सभी प्रमुख स्थानों पर बसों का स्टापेज है। बाइक टैक्सी ऐप पर बुक करके बुलाई जा सकती है। बसों की उपलब्धता और समय चलो ऐप से जाना जा सकता है।

Related Articles

Back to top button