
लद्दाख; कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने अपने पिता और पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को उनकी जयंती पर लद्दाख में पैंगोंग त्सो के तट पर श्रद्धांजलि अर्पित की. साथ ही उन्होंने अपने पिता राजीव गांधी की जयंती पर एक भावनात्मक ट्वीट भी किया है. राहुल गांधी ने अपने ट्वीट में लिखा कि पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं. आपके निशान मेरा रास्ता हैं. हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं.
पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) August 20, 2023
आपके निशान मेरा रास्ता हैं – हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं। pic.twitter.com/VqkbxoPP7l
राहुल गांधी ने अपने पिता राजीव गांधी को श्रद्धांजलि देने के बाद केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि लद्दाख के लोगों की बहुत सारी शिकायतें हैं, वे उस दर्जे से खुश नहीं हैं जो उन्हें दिया गया है, वे प्रतिनिधित्व चाहते हैं. यहां बेरोजगारी की समस्या है…लोग कह रहे हैं कि राज्य को नौकरशाही से नहीं बल्कि जनता की आवाज से चलना चाहिए.
#WATCH | "There were so many complaints from the people of Ladakh, they are not happy with the status that has been given to them, they want representation and there is a problem of unemployment…people are saying that the state should not be run by bureaucracy but state must be… pic.twitter.com/bymmXRci1H
— ANI (@ANI) August 20, 2023
गौरतलब है कि राहुल गांधी की शनिवार को लद्दाख में बाइक राइडिंग करते हुए कांग्रेस पार्टी ने तस्वीरें साझा की थीं. कांग्रेस पार्टी के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से जारी फोटो के कैप्शन में ‘मोहब्बत का सफरनामा’ लिखा गया है.









