इंडिया गठबंधन करेगी राज्यवार बैठक, 2024 को लेकर मंथन तेज़!

2024 के चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों ने मंथन तेज़ कर दिया है। इंडिया गठबंधन में सभी दल सूझ-बुझ से जुटे हुए है। इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है।

2024 के चुनाव को लेकर राजनितिक पार्टियों ने मंथन तेज़ कर दिया है। इंडिया गठबंधन में सभी दल सूझ-बुझ से जुटे हुए है। इंडिया गठबंधन में अब सबसे अहम मुद्दा सीटों का बंटवारा ही है। सपा जहां पांच राज्यों के चुनावों में गठबंधन के तहत सीटें चाहती है, वहीं लोकसभा सीटों के मद्देनजर भी होमवर्क प्रारंभ हो गया है। इसी कड़ी में इंडिया गठबंधन राज्यवार बैठक करेगा आपको बता दें बैठक में सीटों की साझेदारी का निर्णय लिया जायेगा।

बात करे सीटों के समीकरण की तो प्रदेश में लोकसभा की कुल 80 सीटें ही है और लोकसभा चुनाव के लिए UP में सपा ने 65 और कांग्रेस ने 40 सीटों की मांग की है। सपा जहाँ 5 राज्यों के चुनाव में गठबंधन के तहत सीट चाहती है वही लोक सभा सीटों के मद्देनज़र तैयारी भी की शुरू कर दी गई है। मौजूदा समय में
UP में सपा के पास 3 और कांग्रेस के पास एक लोक सभा सीट है। सपा ने फ़िलहाल 60 से 65 सीटों पर लड़ने का इरादा बनाया है ज़ाहिर कांग्रेस भी इस दावे में पीछे नहीं रहेगी।

सीटों की साझेदारी पर इंडिया के समन्वय समिति राज्यवार बैठक करेंगे।हर राज्य की परिस्थितियों को देखते हुए बैठक करके सीटों के बँटवारे को समझा जाएगा। बात करे अंतिम फैसले की तो अंतिम निर्णय सभी घटक दलों के शीर्ष नेतृत्व के बैठने के बाद ही लिया जायेगा। 2024 चुनाव को लेकर ये एक बड़ी बैठक मानी जा रही है क्योंकि इंडिया गठबंधन में सबसे एहम मुद्दा सीटों के बटवारे का ही है।

Related Articles

Back to top button