
गुवाहाटी से चेन्नई जा रही इंडिगो की एक फ्लाइट में बड़ा तकनीकी संकट उत्पन्न हो गया, जिसके चलते विमान की बेंगलुरु एयरपोर्ट पर आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी।
गुवाहाटी : इंडिगो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) June 21, 2025
➡बेंगलुरु एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग
➡गुवाहाटी से चेन्नई जा रहा था विमान
➡विमान के पायलट ने Mayday किया
➡Mayday कॉल के बाद विमान की आपात लैंडिंग
➡चेन्नई में नहीं मिला लैंडिंग का क्लीयरेंस.#IndigoFlight #EmergencyLanding… pic.twitter.com/tORpvrpsgl
फ्लाइट के पायलट ने गंभीर स्थिति को देखते हुए ‘Mayday’ कॉल जारी की, जिसके बाद तुरंत बेंगलुरु एयर ट्रैफिक कंट्रोल से इमरजेंसी लैंडिंग की अनुमति दी गई।
जानकारी के मुताबिक, विमान चेन्नई जा रहा था, लेकिन वहां लैंडिंग के लिए क्लीयरेंस नहीं मिल सका। इस स्थिति में पायलट ने सतर्कता बरतते हुए बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग कराई।
फिलहाल इस घटना में किसी यात्री के घायल होने की सूचना नहीं है। इंडिगो की तरफ से तकनीकी जांच के आदेश दिए गए हैं और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की बात कही गई है।