INDVSNZ : दूसरे टेस्ट मैच में केवल 25 फीसदी दर्शकों को ही मिलेगी एंट्री

भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों की संख्या की सीमा तय कर दी गई है। राज्य सरकार ने केवल 25% दर्शकों को ही प्रवेश की अनुमति दी है। बता दे कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा टेस्ट 3 से 7 दिसंबर के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।

मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष मिलिंद नार्वेकर ने कहा, “महाराष्ट्र सरकार दक्षिण अफ्रीका में मिले नए कोरोना संस्करण को ध्यान में रखते हुए भीड़-भाड़ वाले आयोजनों को लेकर बहुत सतर्क है। फिर भी हम आभारी हैं मुंबई टेस्ट में 25% दर्शकों को अनुमति देने के लिए सरकार का।

आपको बता दे कि वानखेड़े स्टेडियम में 33,000  दर्शकों के बैठने की क्षमता है। लेकिन अब सिर्फ 8,250 दर्शक ही इस टेस्ट मैच का लुफ्त ले पाएंगे। महाराष्ट्र और मुंबई में अब कोरोना के नये मामलों कम हो गये है. लेकिन दक्षिण अफ्रीका में मिले नये वेरिएंट को राज्य सरकार अलर्ट पर है।

Related Articles

Back to top button