आईपीएल 2024: काम आई हार्दिक की आस्था, मुंबई इंडियंस को मिली इस सीजन की पहली जीत

क्रिकेटर हार्दिक पंड्या का इंतजार पूरा हुआ। उनकी कप्तानी में आखिरकार मुंबई इंडियंस को सीजन की पहली जीत मिल गई। पांच सीजन की चैंपियन टीम ने रविवार को मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स पर 29 रन से जीत दर्ज की। सोमनाथ मंदिर में दर्शन के बाद हार्दिक की कप्तानी में मुंबई को मिली इस जीत को महाकाल का आर्शीवाद माना जा रहा है।

रोमारियो शेफर्ड ने 10 गेंद पर नाबाद 39 रन बनाए। डीसी का बीसवां ओवर एनरिक नॉर्टजे ने फेंका, जिसमें 32 रन बने।इनकी बदौलत एमआई ने पांच विकेट पर 234 रन का अजेय स्कोर खड़ा कर लिया।

जवाब में ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 25 गेंद पर नाबाद 71 रन की धुआंधार पारी खेली, लेकिन डीसी की टीम आठ विकेट पर 205 रन ही बना सकी। ये दिल्ली की पांच मैच में चौथी हार थी। अब वे 10 टीम की अंक तालिका में अंतिम नंबर पर हैं।

Related Articles

Back to top button