कौन हैं संजीव गोयनका? पहले धोनी अब केएल राहुल को लताड़ा, अब हो रहे ट्रोल

संजीव गोयनका लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के साथ ही चर्चा में आए थे। गोयनका ने यह फ्रेंचाइजी सात हजार करोड़ रुपए की बोली लगाकर जीता था।

आईपीएल 2024 बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट और हैदराबाद के बीच मैच खेला जा रहा था। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 165 रन बनाए। हैदराबाद में बिना किसी विकेट के 9.4 ओवर में ही 167 रन बनाते हुए लखनऊ पर ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इसके बाद लखनऊ सुपरजायंट के मालिक तिलमिला गए। उन्होंने मैदान में कप्तान केएल राहुल सवाल जवाब करने लगे। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। केएल राहुल के फैंस सोशल मीडिया साइट एक्स पर संजीव गोयनका की जमकर आलोचना कर रहे हैं। आज इस लेख में आप को संजीव गोयनका के बारे में विस्तार से बताएंगे-

अंडर में 50 हजार से अधिक कर्मचारी करते हैं काम

संजीव गोयनका आरपीएससी ग्रुप के चेयरमैन हैं। इस ग्रुप में 50 से अधिक कर्मचारी काम करते हैं। यह कंपनी पावर, कार्बन ब्लैक, आईटी, रिटेल प्रोडक्ट्स, मीडिया एंटरटेनमेंट, स्पोर्ट्स, एजुकेशन और इन्फ्रास्ट्र से संबंधित कारोबार कारोबार करती है।

परिवार, पढ़ाई

संजीव गोयनका कोलकाता के रहने वाले हैं। उन्होंने सेंट जेवियर कॉलेज से 1981 में बीकॉम की पढ़ाई की। पत्नी प्रीति इंटीरियर डिजाइनर हैं। इनके दो बच्चो-शाश्वत और अवर्णा है। भाई हर्ष गोयनका भी व्यवसायी हैं।

दिल्ली के लुटियंस में आलिसान मकान

दिल्ली के सबसे महंगे लुटियंस इलाके में इनका घर है। दिल्ली के सबसे महंगे घरों में इसकी गिनती होती है। इसके अलावा कोलकाता में एक एकड़ एरिया में इनका पैतृक आवास है।

लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के साथ ही चर्चा में

संजीव गोयनका लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिग्रहण के साथ ही चर्चा में आए थे। गोयनका ने यह फ्रेंचाइजी सात हजार करोड़ रुपए की बोली लगाकर जीता था। मुकेश अंबानी ने जितने रुपए में मुंबई इंडियंस को खरीदा था उससे 9 गुना अधिक रुपए में गोयनका ने लखनऊ फ्रेंचाइज खरीदी।

नेट वर्थ

संजीव गोयनका के बिजनेस में अधिक विविधता है। फोर्ब्स के अनुसार संजीव गोयनका की नेट वर्थ 3.4 बिलियन डॉलर है। दुनिया के अमीरों के लिस्ट में उनका स्थान रामगोपाल के राम मंदिर बयान पर मंत्री ए.के. शर्मा का पलटवार, बोले- सैफई परिवार सुल्तानी और मुगलई सोच व समझ वाले लोग 949 नंबर पर हैं।

धोनी से भी बुरा बर्ताव

लखनऊ सुपरजायंट का पुराना नाम राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स था। इसका मालिकाना हक भी संजीव गोयनका के पास ही था। उस समय टीम के कप्तान धोनी थे। लेकिन 19 फरवरी, 2017 को अचानक से धोनी को कप्तानी से हटा दिया। इसके उपरांत 26 मार्च, 2017 को टीम का नाम बदलकर राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स कर दिया गया। 

Related Articles

Back to top button