IPL 2024: मुंबई में नही चला मुंबई इंडियंस का बल्ला, केकेआर ने दी करारी शिकस्त

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज...

आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स ने शुक्रवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को 24 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मिशेल स्टार्क ने चार विकेट लेकर जीत की राह आसान की।

केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए महज 169 रन बनाए। केकेआर की ओर से वेंकटेश अय्यर ने सबसे ज्यादा 70 रन बनाए। मनीष पांडे ने उनका अच्छा साथ दिया और कीमती 42 रन का योगदान दिया। एमआई के लिए जसप्रित बुमरा और नुवान तुषारा ने तीन-तीन विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस का शायद ही कोई बैट्समैन चल पाया। सबसे ज्यादा 56 रन सूर्यकुमार यादव के थे। दूसरा नंबर टिम डेविड का था, जिन्होंने 24 रन बनाए।

इस जीत के साथ केकेआर के 14 अंक हो गए हैं। वो टॉपर राजस्थान रॉयल्स से सिर्फ दो अंक पीछे है। आरआर के 16 अंक हैं। एमआई छह अंक के साथ नौवें नंबर पर है।

Related Articles

Back to top button