सिंघु बॉर्डर पर संयुक्त किसान मोर्चा की बैठक जारी, जल्द हो सकता है आंदोलन वापसी का एलान

करीब एक साल से चल रहा किसान आंदोलन आज खत्म हो सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा की आज 12 बजे सिंघु बॉर्डर पर एक बैठक होगी। जिसमें किसानों के घर लौटने का ऐलान हो सकता है। संयुक्त किसान मोर्चा की केंद्र के संशोधित मसौदा प्रस्ताव पर सहमति बनने के बाद आज किसान अपना आंदोलन समप्ता कर सकते है।

संयुक्त किसान मोर्चा ने बुधवार को बताया था कि उनकी लंबित मांगों को लेकर केंद्र के संशोधित मसौदा प्रस्ताव पर सहमति बन गई है और आंदोलन के भविष्य के बारे में आज फैसला किया जाएगा, इसके साथ ही संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं ने कहा था कि नए मसौदा प्रस्ताव पर सरकार की तरफ से औपचारिक संदेश मिलते हि किसान आंदोलन तुरंत समाप्त कर दिया जाएगा।

वहीं किसानों ने अपना सामान बांधना शुरू कर दिया है। सिंघु,टिकरी बॉर्डर पर टेंट उतार रहे हैं। मोर्चा की बैठक में वापसी के रूट पर चर्चा हो रही। और जल्द ही आंदोलन वापसी का एलान हो सकता है।

Related Articles

Back to top button