किसान महापंचायत : लखनऊ के इको गार्डन में राकेश टिकैत का संबोधन- केंद्रीय गृह राज्यमंत्री को करें बर्खास्त…

प्रधानमंत्री मोदी के तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के बावजूद भी किसानों का आंदोलन जारी है। किसानों की सोमवार को लखनऊ में महापंचायत हो रही है। जिसमें किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल हुए हैं। लखनऊ के बंगला बाजार के इको गार्डन पर किसान महापंचायत का आयोजन किया गया है। इस महापंचायत का एजेडा MSP गारंटी कानून, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री की बर्खास्तगी और किसानों की समस्याओं के साथ महंगाई है।

किसानों को राकेश टिकैत ने संबोधित किया। उन्होने कहा, कटाक्ष करके कृषि कानून को वापस लिया। दिल्ली में बैठने वालों की भाषा अलग थी। एमएसपी के लिए कानून बनना चाहिए। पूरे देश को निजी कंपनियों को दे रहे हैं। संघर्ष विराम की घोषणा सरकार ने की है।

राकेश टिकैत बोले, शहीद किसानों के लिए कुछ नहीं बताया है। बिना बात किए हम लोग जाने वाले नहीं हैं। 7 दिसंबर के बाद 3 दिन लखीमपुर में कार्यक्रम। टिकैत बोले, गन्ने का 4 हजार करोड़ का बकाया भुगतान करें। यूपी में बिजली का रेट सबसे ज्यादा है। गन्ने के रेट में तीसरे स्थान पर है यूपी।

Related Articles

Back to top button