जानें क्या है ला-नीनों, जिसके कारण उत्तर भारत में पड़ रही कड़ाके की ठंड…

उत्तर भारत में तापमान लगातार गिरता ही जा रहा है। इस समय उत्तर भारत के कई इलाके शीतलहर की चपेट में है और भयानक ठंड से कांप रहे है। इसका कारण पहाड़ो पर हो रही बर्फबारी को माना जा रहा है। राजधानी दिल्ली के साथ-साथ राजस्थान, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़ और जम्मू-कश्मीर में तो अगले कुछ दिन भीषण शीतलहर चलने का अनुमान लगाया गया है।

बता दें, पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के कारण लगातार उत्तर भारत में ठंड बढ़ेगी। बीते दिनों राजस्थान के चुरू में सबसे कम शून्य से 2.6 डिग्री सेल्सियस नीचे न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। वही इस कपकपा देने वाली शर्दी की भविष्यवाणी वैज्ञानिकों ने पहले ही कर दी थी। भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर की घोषणा करते हुए बताया, कि इस साल ‘ला-नीना’ (La Nina) के प्रभाव के कारण उत्तर भारत में सामान्य से अधिक ठंड बढ़ गई है।

आपको बता दें ला नीना मौसम में परिवर्तन लाने वाली एक जटिल प्रक्रिया का नाम है। जो एक स्पेनिश शब्द है। जिसका अर्थ है, छोटी बच्ची। इसका आविर्भाव पश्चिमी प्रशांत महासागर में उस समय होता है जबकि पूर्वी प्रशांत महासागर में एल नीञो का प्रभाव समाप्त हो जाता है। वर्ष में एक बार ला नीना प्रभाव नजर आता है। इसमें समुद्र का पानी तेजी से ठंडा होता है, जिससे साउथ एशिया में सर्दी बढ़ जाती है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक इस प्रभाव के कारण आसमान पर बादल छाते हैं और बारिश भी होती है। ला नीना के कारण ही इस वर्ष सर्दी का मौसम देर तक चल सकता है।

Related Articles

Back to top button