लखनऊ: अंसल API की धोखाधड़ी जारी, विदेश भागने की फिराक में प्रणव अंसल, लुक आउट नोटिस वापस लेने की तैयारी

लखनऊ. राजधानी लखनऊ में अंसल API की धोखाधड़ी जारी है। करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी व गबन के मामले में जमानत पर चल रहे अंसल एपीआई के निदेशक प्रणव अंसल देश छोड़कर विदेश भागने की फिराक में है। प्रणव अंसल किसी भी तरह पासपोर्ट हासिल करने की तैयारी में जुटा है। लुकआउट नोटिस हटा तो प्रणव अंसल देश छोड़कर विदेश भाग सकता है। बता दें, अंसल के खिलाफ धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं।

जमानत पर चल रहे प्रणव अंसल को बचाने की तैयारी चल रही है। प्रणव अंसल के खिलाफ जारी लुक आउट नोटिस वापस लेने की तैयारी चल रही है, प्रणव अंसल किसी भी तरह पासपोर्ट हासिल करने की फिराक में जुटा है। लुकआउट नोटिस हटा तो प्रणव देश छोड़ सकता है। पहले भी कई डिफाल्टर देश छोड़कर भाग चुके हैं। लखनऊ में अंसल पर धोखाधड़ी के सैकड़ों केस दर्ज हैं।

बता दें, लखनऊ में अंसल हाईटेक टाउनशिप में घोटाले और पैसा हड़प कर धोखाधड़ी करने के आरोप लगे थे। विभूतिखंड, गोमतीनगर, हजरतगंज, पीजीआई समेत राजधानी के अलग-अलग थानों में सैकड़ों मुकदमे धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में दर्ज हैं। अंसल ग्रुप ने सैकड़ों लोगों से जमीन और फ्लैट देने के नाम पर लाखों करोड़ों रुपये हड़पे हैं।

Related Articles

Back to top button