
लखनऊ. केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ पहुंचे हैं। लखनऊ इंटेलेक्चुअल फाउंडेशन की ओर से आयोजित नमस्ते लखनऊ विद राजनाथ सिंह कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से लोगों ने सीधा संवाद किया। कार्यक्रम में बीजेपी नेता दिनेश शर्मा, लखनऊ युनिवर्सिटी के वीसी कार्यक्रम में मौजूद रहे। बता दें, निराला नगर के होटल रेगनेट में कार्यक्रम का आयोजन किया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक सीधा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान राजनाथ सिंह ने कहा आउटर रिंग रोड हमारा ड्रीम प्रोजेक्ट है, किसान पथ को समय से पूरा करने को कहा। किसान पथ के निर्माण से ट्रैफिक समस्या से निजात मिलेगी। 6 फ्लाईओवर बन गए,जल्द ही 5 और बन जाएंगे।
रक्षा मंत्री ने कहा गोमती नगर रेलवे स्टेशन विश्वस्तरीय बनाया जाएगा, पीएम मोदी के चलते विदेशों में भारत की साख बढ़ी है, अमेरिका जैसा देश हमें गंभीरता से सुनता है, ‘10 साल में भारत को दुनिया की टॉप 3 अर्थव्यवस्था बनाना है’, अप्रैल में 1 लाख 60 हजार करोड़ का GST कलेक्शन रहा। 309 रक्षा उपकरण भारत की धरती पर बनाएंगे। बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह लखनऊ के दो दिवसीय दौरे पर है। कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।