बड़ी खबर- मल्लिकार्जुन खड़गे बने कांग्रेस के नए कप्तान, 51 साल बाद पार्टी को मिला दूसरा दलित अध्यक्ष

कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे जीते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 8000 से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं शशि थरुर को लगभग 1800 वोट ही मिल पाए हैं।

नई दिल्ली. कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का ऐलान हो गया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के नए अध्यक्ष बने हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे जीते हैं। मल्लिकार्जुन खड़गे को 8000 से ज्यादा वोट मिले हैं। वहीं शशि थरुर को लगभग 1800 वोट ही मिल पाए हैं। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर आमने सामने थे।

जानकारी के मुताबिक, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव जीत गए है। मल्लिकार्जुन खड़गे को 8000 से ज्यादा वोट मिले हैं। शशि थरुर को लगभग 1800 वोट ही मिल पाए हैं। वहीं मतगणना के दौरान कुछ वोट अवैध पाए गए। बता दें, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए 17 अक्टूबर को मतदान हुए थे।

खड़गे बने 51 साल बाद कांग्रेस के दूसरे दलित अध्यक्ष

मल्लिकार्जुन खड़गे 51 साल बाद कांग्रेस पार्टी के दूसरे दलित अध्यक्ष बने हैं। इससे पहले बाबू जगजीवन राम 1970 से 1971 तक कांग्रेस के अध्यक्ष थे। 1970 में बाबू जगजीवन राम आजादी के बाद कांग्रेस के पहले दलित अध्यक्ष बने थे।

गौरतलब है कि, कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और सांसद शशि थरूर आमने सामने थे। अध्यक्ष पद का चुनाव तब हो रहा है जब राहुल गांधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे है। करीब 24 साल बाद ऐसा होने जा रहा है जब कांग्रेस पार्टी का अध्यक्ष गांधी परिवार के बाहर से होगा।

Related Articles

Back to top button
Poiščite gumb: preizkus IQ v 11 Uganka za tiste z ostrim vidom: v 8 sekundah poiščite Kje se skriva napaka Preprost IQ test: V Preizkusite svoje znanje Genialni ugankar razkriva Najdite ponosnega galeba: IQ