
गृह मंत्रालय ने आम आदमी के पूर्व विधायक व हिंदी कवि कुमार विश्वास की सुरक्षा बड़ा दी है. पहले उनके पास वाई कैटेगरी की सुरक्षा थी अब उसे बढ़ाकर वाई प्लस कर दिया गया है. MHA सूत्रों के मुताबिक, देशभर के अंदर उन्हें यह सुरक्षा कैटेगरी दी जाएगी.
बतादें कि गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो से मिली एक रिपोर्ट के आधार पर कुमार विश्वास की सुरक्षा बढ़ा दी है. कुमार को पहले वाई श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई थी. जिसे अब बड़ा कर बाई प्लस कर दिया दिया गया है.जिसके अंतर्गत अब सीआरपीएफ के जवान 24 घंटे उनके साथ रहेंगे.
वाई प्लस सुरक्षा में सशस्त्र पुलिस के 11 कमांडो तैनात हैं. 11 में से पांच स्थिर पुलिसकर्मी सुरक्षा के लिए वीआईपी के घर और उसके आसपास रहेंगे. साथ ही तीन शिफ्ट में छह प्रोटेक्टिव सर्विस ऑफिसर (पीएसओ) गार्ड भी हैं.









