
RLD कार्यालय में विधान परिषद चुनाव को लेकर आज बैठक आयोजित हुई। RLD के सभी विधायक बैठक में मौजूद रहे। समाजवादी पार्टी के दोनो MLC प्रत्याशी भी बैठक में मौजूद रहे। RLD सपा उम्मीदवारो का कल होने वाले चुनाव में समर्थन करेगी। बैठक में सभी विधायको ने सपा RLD गठबंधन उम्मीदवारो राम जतन राजभर और राम करन निर्मल को वोट देने का फैसला किया है।
29 मई को होने वाले विधानपरिषद के चुनाव में भाजपा और सपा आमने सामने है। भाजपा से पद्मसेन चौधरी और मानवेन्द्र सिंह मैदान में हैं। तो वहीं, सपा ने रामजतन राजभर और रामकरन निर्मल को मैदान में उतारा है। विधान परिषद की ये दोनों सीटें इस साल 15 फरवरी को भाजपा के एमएलसी लक्ष्मण प्रसाद आचार्य के इस्तीफा देने और बनवारी लाल दोहरे की मौत के बाद रिक्त हुईं थी। लक्ष्मण प्रसाद आचार्य का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था, वहीं बनवारी लाल दोहरे का कार्यकाल छह जुलाई 2028 तक था।
विधान परिषद चुनाव को लेकर बैठक RLD कार्यालय में बैठक हुई। RLD के सभी विधायक के साथ समाजवादी पार्टी के दोनो MLC प्रत्याशी भी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में सभी विधायको ने सपा RLD गठबंधन उम्मीदवारो को वोट करने का फैसला लिया है।