Movies Releasing in July 2023: इस महीने रिलीज़ होगी ये बड़ी फ़िल्में, देखें एक्शन और रोमांस से भरपूर फिल्मों की लिस्ट

इस फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। भारत में इसे इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलगू और तमिल भाषा में ...

मनोरंजन: पिछले महीने कई बड़ी फिल्मे सिनेमा घरों में रिलीज़ हुई हैं। जिसमें किसी भी फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया हैं। बहुचर्चित फिल्म आदिपुरुष भी अपने डॉयलॉग और बीएफएक्स से लोगों को कुछ खास प्रभावित नहीं कर पाई। अब जुलाई शुरू हो चुकी हैं, इस महीने ज्यादा फ़िल्में रिलीज़ नहीं हो रही हैं। मगर कुछ फिल्म है जिनका दर्शक इन्तजार कर रहे हैं। उनमें से एक करण जौहर की फिल्म भी हैं। देखें जुलाई माह में हिंदी में रिलीज़ होने वाली फिल्मों की पूरी लिस्ट :

जुलाई में रिलीज़ होने वाली हिंदी फिल्म

नीयत :

7 जुलाई को अन्नू मेनन द्वारा निर्देशित फिल्म नीयत सिनेमा घरों में रिलीज़ होगी। इस फिल्म में विद्या बालन, प्रियंका कोली, राहुल बोस और अमृता पुरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

72 हूरें :

संजय पूरन चौहान के निर्देशन में बनी फिल्म 72 हूरें 7 जुलाई को रिलीज़ होगी। फिल्म में बॉलीवुड के कई बड़े अभिनेताओं ने काम किया है। फिल्म रिलीज़ से पहले ही विवादों से घिरी हुई हैं।

इनसिडियस द रेड डोर :

इसी महीने हॉलीवुड की बड़ी फिल्म इनसिडियस द रेड डोर भी रिलीज़ हो रही हैं। पैट्रिक विल्सन के निर्देशन में बनी फिल्म 7 जुलाई को रिलीज़ की जाएगी। इस फिल्म में हॉलीवुड के कई बड़े सितारे नजर आएंगे। भारत में इसे इंग्लिश के अलावा हिंदी, तेलगू और तमिल भाषा में भी रिलीज़ किया जायेगा।

मिशन इंपोसिबल पार्ट 7 :

14 जुलाई को हॉलीवुड फिल्म मिशन इंपोसिबल का भाग 7 सिनेमा घरों में दस्तक देगा। क्रिस्टोफर मैकक्वेरी द्वारा निर्देशित हॉलीवुड की इस फिल्म में टॉम क्रूज जैसे कई बड़े कलाकार नजर आएंगे।

अजमेर 92 :

14 जुलाई को हिंदी फिल्म अजमेर 92 भी रिलीज़ होगी। इस फिल्म का निर्देशन पुष्पेंद्र सिंह के द्वारा किया गया हैं। फिल्म अलका अमीन और राजेश शर्मा प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

बवाल :

अभिनेता वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की बहुचर्चित फिल्म बवाल 21 जुलाई को OTT प्लेटफॉर्म पर इश्क वाला बवाल मचाएगी। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म में वरुण और जाह्नवी के अतिरिक्त अन्य कलाकार भी शामिल हैं।

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी :

28 जुलाई को करण जौहर के निर्देशन मने बानी बहुचर्चित फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी सिनेमाघरों में प्रेम का अर्थ बताएगी। फिल्म में आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन जैसे बड़े कलाकार मुख्य भूमिका में हैं।

मार्क एंटोनी :

एक्शन और सस्पेंस से भरपूर साउथ इंडियन फिल्म मार्क एंटोनी 28 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को तेलगू भाषा के अतिरिक्त हिंदी में भी रिलीज़ किया जायेगा।

Related Articles

Back to top button