नीतू कपूर ने बेटे रणबीर की शादी के बाद पति ऋषि कपूर को किया याद, लिखा इमोशनल नोट..

आलिया भट्ट के साथ बेटे रणबीर कपूर की हाई-प्रोफाइल शादी के जश्न में, उनके दोस्तों और परिवार ने भाग लिया, वहीं शादी के एक दिन बाद नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। अपनी और रणबीर की एक तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा: "यह कपूर साहब (लाल दिल इमोजी) को समर्पित है। आपकी इच्छा पूरी हो गई है।

आलिया भट्ट के साथ बेटे रणबीर कपूर की हाई-प्रोफाइल शादी के जश्न  में, उनके दोस्तों और परिवार ने भाग लिया, वहीं शादी के एक दिन बाद नीतू कपूर ने अपने दिवंगत पति अभिनेता ऋषि कपूर के लिए एक भावनात्मक नोट लिखा। अपनी और रणबीर की एक तस्वीर के साथ नीतू कपूर ने लिखा: “यह कपूर साहब (लाल दिल इमोजी) को समर्पित है। आपकी इच्छा पूरी हो गई है।

बता दे कि नीतू कपूर ऋषि कपूर के नाम की मेहंदी लगाकर अपने बेटे की शादी में शामिल हुई थी शादी में नीतू कपूर, के अलावा रिद्धिमा कपूर साहनी, सोनी राजदान, शाहीन भट्ट, अयान मुखर्जी, महेश भट्ट, पूजा भट्ट, करीना कपूर खान, सैफ अली खान, करिश्मा कपूर, करण शामिल हुए थे। 

इसके साथ ही करन जौहर, नव्या नवेली नंदा, श्लोका अंबानी और आकाश अंबानी भी शादी में शामिल हुए थे। वही,  शादी के बाद अब बधाईयो का सिलसिला शुरू हो गया है। दोनो को उनके फैंस के साथ फिल्म जगत की हस्तिया भी बधाई दे रही है। रणबीर कपूर की पूर्व गर्लफ्रेंड कैटरीना कैफ ने भी कमेंट किया और दोनों कपल को प्यार भरे कमेंट के जरिए बधाई दी. कैटरीना ने कमेंट कर लिखा, ‘आप दोनों को बधाई. बहुत सारा प्यार और खुशी।

Related Articles

Back to top button