कोरोना के चलते नए साल का जश्न रहेगा फीका, राज्य सरकारों ने जारी किए नए साल के नए नियम…

देश में लगातार कोरोना महामारी के बढ़ते कहर के कारण 2022 नए साल का जश्न फीका ही रहेगा। वही, बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकारों ने भी पाबंदिया बढ़ा दी है। नए साल मौके पर कई लोग धमाकेदार पार्टी करने के लिए तैयार होंगे। लेकिन इस नए साल में प्रवेश करने से पहले कोरोना के नए वेरियंट्स ने लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। अब शासन प्रशासन ने भी वायरस को रोकने के लिए तमाम गाइडलाइंस जारी की हैं। हालांकि उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की सीमा तय कर दी गई है। रात्रि 11:00 बजे से 5:00 बजे तक आगरा समेत पूरे उत्तर प्रदेश में नाइट कर्फ्यू रहेगा।

बता दें नए साल पर आगरा प्रशासन ने नए नियम जारी किये है। गाइडलाइंस के अनुसार किसी भी होटल ,पब, रेस्टोरेंट या बार में 11:00 बजे के बाद कोई भी कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। साथ ही 50 फ़ीसदी के लोगो के साथ 10:00 बजे से पहले ही पार्टियां आयोजित की जाएंगी।

वही, दिल्ली सरकार ने कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए राज्य में येलों अलर्ट जारी करते हुए कुछ सख्त पाबंदियों का ऐलान किया। शादी समारोह में केवल 20 लोगों को ही शामिल होने की इजाजत होगी। अंतिम संस्कार में भी 20 लोगों को ही इजाजत होगी। प्राइवेट दफ्तर अब 50% क्षमता के साथ ही खुलेंगे। दुकानें और मॉल ऑड-ईवन आधार पर खुलेंगे। सप्ताहिक बाजार एक जोन में एक ही खुलेगी। मेट्रो और बसें 50% फीसदी क्षमता से चलेंगी। दिल्ली में सिनेमा हॉल, थियेटर, जिम बंद रहेंगे। बैंक्वेट हॉल,ऑडिटोरियम भी बंद करने के आदेश। दिल्ली में स्कूल,कॉलेज शिक्षण संस्थान बंद होंगे।

Related Articles

Back to top button