तीसरी लहर को रोकने के लिए मध्य प्रदेश में लगा नाइट कर्फ्यू, सीएम शिवराज सिंह ने की घोषणा

देश भर में ओमिक्रॉन के मामलों में वृद्धि के बीच मध्य प्रदेश सरकार ने अपने सभी जिलों में आज रात से नाइट कर्फ्यू लागू कर दिया है। प्रदेश में ओमिक्रॉन के बढ़ते मामलों को लेकर मध्य प्रदेश सरकार ने यह फैसला लिया है। और यह कर्फ्यू प्रदेश में रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज शाम घोषणा करते हुए कहा कि कोरोना वायरस की तीसरी लहर को रोकने के लिए मध्यप्रदेश में आज से रात्रिकालीन कर्फ़्यू रात 11 बजे से सुबह 5 बजे तक रहेगा। प्रदेशवासियों को लाइव संदेश देते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के लोगों से अलर्ट रहने की भी अपील की है।

आपको बता दे कि  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल कोरोना का नया हॉटस्पॉट बन गई है. यहां अस्पताल में भर्ती मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। प्रदेश में 24 घंटे में 30 केस मिले हैं। वहीं देश में ओमिक्रॉन संक्रमितों की संख्या 280 हो गई है। इनमें महाराष्ट्र में सबसे अधिक 65, दिल्ली में 57, तमिलनाडु में 34, तेलंगाना में 24, राजस्थान में 22, कर्नाटक में 19 के साथ ही हरियाणा में पहला केस सामने आया है। वहीं गुजरात में बुधवार को ओमिक्रॉन के नौ मामले सामने आए हैं। गुजरात में कुल 23 केस दर्ज हो चुके हैं। केरल (24), उत्तर प्रदेश में (2) मामले हैं। आंध्र प्रदेश में दो मामले , पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड और चंडीगढ़ में एक-एक मामला है।

Related Articles

Back to top button