ओमिक्रॉन का बढ़ रहा कहर, देश के इन राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान…

भारत मे लगातार कोरोना महामारी का कहर बढ़ता जा रहा है। जिसके मद्देनजर कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू का ऐलान कर दिया गया है। वही, दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए दिल्ली सरकार ने वीकेंड कर्फ्यू लगाने का भी ऐलान कर दिया है। साथ ही 50% कर्मचारियों के साथ दफ्तर खोलने के आदेश दिये गए है। वही, यूपी में सभी स्कूलो को मकरसंक्राति तक बंद करने का ऐलान कर दिया गया है।

वही, देश में ओमिक्रोन के मामलों की संख्या 2 हज़ार के पार हुई, देश में ओमिक्रोन के कुल मामलों की संख्या 2135 हुई, देश में ओमिक्रोन से अब तक कुल 828 ठीक हुए, उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन के कुल 31 मरीज़, उत्तर प्रदेश में ओमिक्रोन से अब तक कुल 4 मरीज़ ठीक हुए, महाराष्ट्र, दिल्ली में ओमिक्रोन के सबसे ज़्यादा केस, महाराष्ट्र में 653, दिल्ली में 464, केरला में 185, राजस्थान में 174, गुजरात में 154, उत्तर प्रदेश में 31 केस आये।

देश में कोरोना संक्रमण का बड़ा विस्फोट हुआ बीते 24 घंटे में देश में 58 हज़ार से ज्यादा नए मामले सामने आये। बीते 24 घंटों में देश मे कोरोना वायरस के 58,097 नए केस आये बीते 24 घंटे में कोरोना से 15,389 ठीक भी हुए। वही, 534 मौत हुई। अब देश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 2 लाख के पार हो गई है।

देश में कोरोना के कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 2,14,004 हुई, देश में कोरोना से अब तक के कुल 3,43,21,803 ठीक हुए, देश में कोरोना से अब तक कुल 4,82,551 मौत हुई, देश में कोरोना के एक्टिव मरीज़ 0.61%, रिकवरी रेट,98.01%, डेथ रेट 1.38% हुआ।

Related Articles

Back to top button
Live TV