ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर साधा निशाना, बोले- सपा सरकार में अपराधी खुले बैल की तरह घूमते थे…

लोग सपा की सरकार को गुंडों की सरकार कहते थे,आज लोग NDA सरकार को बुलडोजर सरकार कहते हैं. इस सरकार से अपराधी डरते हैं.

लखनऊ- अयोध्या गैंगरेप मामले में उत्तर प्रदेश में सियासत खूब जोरों से हो रही है.सोशल मीडिया पर नेताओं के बीच में जुबानी जंग देखने को मिल रही है.अखिलेश यादव से लेकर केशव प्रसाद मौर्य एक दूसरे पर वार पलटवार कर रहे है. इसी बीच योगी सरकार में मंत्री और सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा है.

अखिलेश यादव के पोस्ट पर ओपी राजभर ने कहा कि, लोग सपा की सरकार को गुंडों की सरकार कहते थे,आज लोग NDA सरकार को बुलडोजर सरकार कहते हैं. इस सरकार से अपराधी डरते हैं.

राजभर ने कहा कि सपा सरकार में अपराधी खुले बैल की तरह घूमते थे.सपा सरकार में अपराधियों को संरक्षण मिलता था.अखिलेश को जांच पर भरोसा नहीं है तो खुद जांच कर लें.

Related Articles

Back to top button