आज विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लाएगा अविश्वास प्रस्ताव, कांग्रेस ने सभी सांसदों को जारी किया व्हिप

आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा. इसको लेकर कांग्रेसी सांसदों की 10.30 बजे बैठक होनी है. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए 3 लाइन का व्हिप भी जारी कर दिया है.

नई दिल्ली; आज मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस लोकसभा में केंद्र सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगा. इसको लेकर कांग्रेसी सांसदों की 10.30 बजे बैठक होनी है. साथ ही कांग्रेस पार्टी ने अपने सभी सांसदों के लिए 3 लाइन का व्हिप भी जारी कर दिया है. वहीं, विपक्षी सरकार को मणिपुर पर लंबी चर्चा को लेकर मजबूर भी करेगा.

गौरतलब है कि आज मानसून सत्र का 5वां दिन है. बीते चार दिनों से विपक्ष के हंगामा के चलते दोनों सदनों की कार्यवाही नहीं हो सकी है. संसद को कई बार स्थगित करना पड़ है. विपक्षी दल मणिपुर हिंसा पर पीएम मोदी के बयान की मांग पर अड़े हैं. वहीं, अब विपक्ष लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाकर सरकार को घेरना चाहता है.

वहीं, आप सांसद संजय सिंह को राज्यसभा के मानसूत्र सत्र के पूरी कार्यवाही के दौरान के लिए निलंबित कर दिया गया है. अपने निलंबन के खिलाफ वह संसद परिसर में धरने पर बैठे हैं. उनके धरने को विपक्षी दलों द्वारा समर्थन मिल रहा है. सरकार पर भी दबाव है कि संसद की कार्यवाही को सुचारू रूप से चलाया जाए क्योंकि इस सत्र में संदन में 30 बिल पेश होने हैं.

Related Articles

Back to top button