
देश की नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज देश के सर्वोच्च पद की शपथ लेंगी. सुबह 10:15 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में मुख्य न्यायाधीश एन.वी.रमण उन्हें शपथ दिलाएंगे. फिर 21 तोपों की सलामी दी जाएगी. शपथ ग्रहण समारोह के बाद राष्ट्रपति राष्ट्र को सम्बोधित करेंगी. देश के 15 वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेनी वाली द्रोपदी मुर्मू देश की पहली आदिवासी महिलका राष्ट्रपति होंगी, इसके साथ वे स्वतंत्र भारत में जन्मीं पहली राष्ट्रपति भी होंगी.
इस कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति एवं राज्यसभा के सभापति एम. वेंकैया नायडू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मंत्रिपरिषद के सदस्य, कई राज्यों के मुख्यमंत्री,राज्यपाल, राजनयिक मिशनों के प्रमुख, संसद सदस्य और सरकार के प्रमुख असैन्य एवं सैन्य अधिकारी आदि शामिल होंगे.
इस कार्यक्रम के बाद वे राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना होंगी. वहां उहे ‘इंटर-सर्विस गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया जाएगा और निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को शिष्टाचार सम्मान दिया जायेगा.