President Election Voting : राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आज, जाने किसका पलड़ा भारी..

पहले झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया है, को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद से पिछले एक महीने में उन्हें एक तिहाई समर्थन मिलता दिखा है.

भारत के 15वें राष्ट्रपति के लिए सोमवार को चुनाव होना है. चुनाव में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की तरफ से द्रोपदी मुर्मू राष्ट्रपति पद की उमीदवार हैं. जो कि एक आदिवासी महिला हैं. अगर द्रोपदी मुर्मू चुनाव जितती है तो वे भारत की पहली आदिवासी महिला राष्ट्रपति होंगी. दूसरी ओर विपक्ष की तरफ से पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा को उतरा गया है. जिन्होंने 2018 में भाजपा छोड़ दी थी.

राष्ट्रपति चुनाव के लिए देश भर के सांसद व विधायक मतदान करेंगे. मतदान की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक होगी. जिसमें देश के कुल 776 सांसद व 4033 विधायक मतदान करेंगे.

बतादें कि द्रौपदी मुर्मू, जिन्होंने पहले झारखंड की राज्यपाल के रूप में कार्य किया है, को उनकी उम्मीदवारी की घोषणा के बाद से पिछले एक महीने में उन्हें एक तिहाई समर्थन मिलता दिखा है. महाराष्ट्र सरकार के गिरने और भाजपा के साथ मतभेदों के बावजूद उद्धव ठाकरे की शिवसेना ने कहा है कि वह मुर्मू का समर्थन करेगी.

इस बीच यशवंत सिन्हा ने राष्ट्रपति चुनाव से एक दिन पहले सांसदों से जोरदार अपील की. उन्होंने भाजपा के सांसदों से कहा, “यह चुनाव आपके लिए भाजपा में बहुत जरूरी सुधार लाने का आखिरी मौका है.”

Related Articles

Back to top button