महिला दिवस पर प्रियंका गांधी ने किया पोस्ट,कहा- हम देश चलाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे

महिलाओं की समुचित भागीदारी समय की मांग है.आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए संकल्प लें.हम देश चलाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

दिल्ली-कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने एक पर पोस्ट किया है. अपने इस पोस्ट में प्रियंका गांधी ने लिखा कि सत्ता और संपत्ति में भागीदारी ही असली सशक्तिकरण है.

इनमें महिलाओं की समुचित भागीदारी समय की मांग है.आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आइए संकल्प लें.हम देश चलाने में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करेंगे.

भागीदारी, उनका हक, सम्मान और सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे.सभी बहनों को राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

बता दें कि हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है.इस दिन को मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सांस्कृतिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक समानता दिलवाने के लिए प्रोत्साहित करना है. इस दिन महिलाओं को सामाज में समानता का अधिकार दिलवाना है, ताकि वे अपने हक के प्रति जागरूक बनें.

Related Articles

Back to top button