
दिल्ली- भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान का निधन हो गया है.वो काफी वक्त से बीमार थे. जानकारी के अनुसार अतुल अंजान लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती थे.करीब महीनेभर से वो अस्पताल में भर्ती थे.
बता दें कि लखनऊ यूनिवर्सिटी छात्रसंघ के अध्यक्ष के रूप में 1977 के राजनीति की शुरुआत करने वाले अतुल अंजान को सामाजिक न्याय और वामपंथी राजनीति का बड़ा चेहरा माना जाता था.
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 3, 2024
➡CPI नेता अतुल अंजान का निधन
➡लंबी बीमारी के बाद अतुल अंजान का निधन.#Lucknow pic.twitter.com/7HtPpZ9Ed2
20 साल की उम्र में अतुल अंजान नेशनल कॉलेज स्टूडेंट्स यूनियन के अध्यक्ष के रूप में चुन लिए गए थे. छात्रों की चिंताओं को उठाने के लिए लोकप्रिय अंजान ने लगातार चार बार लखनऊ विश्वविद्यालय छात्र संघ का अध्यक्ष पद चुनाव भी जीता था. उन्हें कई भाषाओं की जानकारी भी थी.









