Priyanka Gandhi बोलीं- अयोध्या घोटाला आस्था पर चोट, BJP ने हड़पी दलितों की जमीन, हाईकोर्ट करे जांच…

अयोध्या जमीन मामले पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस वार्ता में प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर जमकर हमला बोला। प्रियंका गांधी ने कहा,राम मंदिर के लिए पूरे देश ने सहयोग किया। ये लोगों की आस्था है और इस पर चोट की जा रही है। अयोध्या में दलितों की जमीनें हड़पी गईं। कुछ जमीनें कम दाम में खरीद कर ज्यादा दाम में बेची गईं।

प्रियंका ने कहा, अयोध्या में जमीनों को हड़पा गया। राम मंदिर के आसपास की जितनी भी जमीनें हैं, उसकी लूट मची है। भाजपा के नेता, अधिकारी और ट्रस्ट के लोग इस लूट में शामिल हैं। वहां पर कितने हजार करोड़ का घोटाला किया गया है, नहीं मालूम। भगवान राम सत्य के पथ पर चले। उनके नाम पर भी भ्रष्टाचार किया जा रहा है।चंदा के पैसे का घोटाला किया गया है। और पूरे देश की आस्था पर चोट की जा रही है।

प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि एक जमीन दो करोड़ में बेची गई। इसके बाद उसी जमीन को लेकर एफआईआर दर्ज हुई कि ये जमीन बेची ही नहीं जा सकती है। जांच डीएम स्तर के लोग कर रहे हैं। जांच हाईकोर्ट द्वारा बनाई कमेटी करे। मेयर की जांच डीएम अच्छे से नहीं करेंगे।

Related Articles

Back to top button