Punjab Election: भगवंत मान बने पंजाब के नए मुख्यमंत्री, राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने दिलाई शपथ…

पंजाब के नए मुख्यमंत्री पद के लिए राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित ने भगवंत मान को आज शपथ दिलाई। अब भगवंत मान पंजाब के नए मुख्यमंत्री बन गए है। भगवंत मान ने शहीद भगत सिंह के गांव में शपथ ली। खटकड़कलां गांव में शपथ ग्रहण समारोह हुआ।

भगवंत मान पंजाब के 25वें मुख्यमंत्री बने है। शपथ समारोह कार्यक्रम में AAP संयोजक अरविंद केजरीवाल मौजूद रहे। मनीष सिसोदिया,संजय सिंह,राघव चड्ढा भी रहे मौजूद।

शपथ लेने के बाद भगवंत मान ने कहा, खटकड़कलां गांव मेरे लिए नया नहीं है। पंजाब में विकास का बहुत काम करना है। हम विरोधियों की निंदा नहीं सिर्फ विकास करेंगे। किसानों के हालात ठीक करेंगे। पंजाब का माहौल ठीक करना है। पंजाब में बेरोजगारी को दूर करेंगे। केजरीवाल का बहुत धन्यवाद। जनता ने हमें भयमुक्त होकर चुना है।

Related Articles

Back to top button