रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने लखनऊ के गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर विकास परियोजनाओं का किया उद्घाटन

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गोमती नगर रेलवे स्टेशन पर विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया और कहा कि सरकार का विजन यात्रियों के लिए सेवाओं को बढ़ाकर भारतीय रेलवे को बदलना है। रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने इस दौरान 3 नई रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर यहां से रवाना किया।

इस दौरान मीडिया से बात करते हुए वैष्णव ने कहा,  आज से गोमती नगर भी एक टर्मिनल रेलवे स्टेशन हो गया है। अब यहां से भी लंबी दूरी की गाड़ियां रवाना होंगी। यात्रियों के लिए सुविधाओं को बढ़ाया जाएगा। हमारी दृष्टि यात्रियों के लिए सेवाओं को बढ़ाकर भारतीय रेलवे को बदलना है।”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश का विकास बहुत तेज़ी से हो रहा है। वहीं रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ भी बैठक की और “रेलवे और यूपी की कई अन्य परियोजनाओं पर चर्चा की।”

Related Articles

Back to top button