राम मंदिर चंदा चोरी पर रामगोपाल यादव का बड़ा दावा, कम से कम 20 हजार करोड़ का हुआ है घपला,बड़े-बड़े लोग शामिल

इटावा: अयोध्या के राम मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी का मामला अब पूरी तरह से गर्मा गया है। इस मामले में अब समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय महासचिव और राज्यसभा सांसद प्रो. रामगोपाल यादव ने एक बेहद सनसनीखेज और बड़ा बयान दिया है। इटावा में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने दावा किया है कि राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घपला हुआ है।

“इसमें बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं”
प्रो. रामगोपाल यादव ने राम मंदिर के पैसों में हेराफेरी के आरोपों पर सीधे तौर पर सवाल खड़े करते हुए कहा, “यह कोई छोटा-मोटा मामला नहीं है। राम मंदिर के चंदे और चढ़ावे में कम से कम 20 हजार करोड़ रुपये का घपला हुआ है और इस पूरे खेल में बहुत बड़े-बड़े लोग शामिल हैं।” उन्होंने साफ तौर पर इशारा किया कि जांच की आंच कई रसूखदार लोगों तक पहुंच सकती है।

“50-50 किलो सोने और हीरे के हारों का कोई हिसाब नहीं”
राम मंदिर ट्रस्ट और व्यवस्थाओं पर गंभीर आरोप लगाते हुए सपा नेता ने कहा कि देश-विदेश से भक्तों ने दिल खोलकर भगवान राम के चरणों में समर्पण किया, लेकिन उसका कोई रिकॉर्ड नहीं रखा गया। रामगोपाल यादव ने कहा:

“लोगों ने श्रद्धा से 50-50 किलो सोना दान में दिया, लेकिन उसका आज कोई हिसाब नहीं है। भक्तों ने हीरे के कीमती हार चढ़ाए, पता ही नहीं है कि वे सब कहां चले गए!”


अयोध्या पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी अविनाश शुक्ल से जेल में की जा रही पूछताछ और संपत्तियों को अटैच करने की कार्रवाई के बीच रामगोपाल यादव का यह बयान आना बेहद महत्वपूर्ण है। विपक्ष अब इस मुद्दे को लेकर सरकार और मंदिर प्रशासन को पूरी तरह घेरने के मूड में नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button