यूपी चुनाव में क्या रहे कांग्रेस की हार के कारण ? प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में शुरू हुई समीक्षा बैठक…

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के कारणों की समीक्षा शुरु हो गयी है। कांग्रेस महासचिव और यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी की अध्यक्षता में कांग्रेस वॉर रूम में हार के कारणों की समीक्षा बैठक चल रही है। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद हैं। प्रियंका गांधी ने अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई हैं।

यूपी में कांग्रेस पार्टी को मिली हार की समीक्षा बैठक से पहले प्रियंका गांधी ने कहा है कि हमको पूरी ईमानदारी से इन चुनावों की समीक्षा भी करनी है और आगे की रणनीति भी बनानी है। प्रियंका गांधी अभी से ही 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए ब्लू प्रिंट भी तैयार करने में जुट गई हैं।

बता दें, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिली है, कांग्रेस के सिर्फ दो विधायक जीत कर पहुंचे हैं। वहीं चार प्रत्याशी नंबर दो पर पहुंच पाए हैं। वहीं 387 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इस बार यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी ने पूरी ताकत झोंकी थी,, लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत प्रदेशभर में रैलियां की थी। और 40 फीसदी टिकट महिलाओं को दिए थे।

Koo App
लोकतंत्र में जनता का मत सर्वोपरि है। हमारे कार्यकर्ताओं और नेताओं ने मेहनत की, संगठन बनाया, जनता के मुद्दों पर संघर्ष किया। लेकिन, हम अपनी मेहनत को वोट में तब्दील करने में कामयाब नहीं हुए। कांग्रेस पार्टी सकारात्मक एजेंडे पर चलकर उप्र की बेहतरी व जनता की भलाई के लिये संघर्षशील विपक्ष का कर्तव्य पूरी जिम्मेदारी के साथ निभाती रहेगी। ~ श्रीमती प्रियंका गांधी
UP Congress (@INCUttarPradesh) 11 Mar 2022

Related Articles

Back to top button