
रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के बीच भारत पहुंचे रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने शुक्रवार को कहा कि रूस भारत को तेल और उच्च प्रौद्योगिकी की आपूर्ति पर चर्चा करने के लिए तैयार है और यह भी कहा कि नई दिल्ली मास्को और यूक्रेन के बीच मध्यस्थ की भूमिका निभा सकती है।
रूस के विदेश मंत्री ने एस जयशंकर के साथ यहां द्विपक्षीय वार्ता में भारत और रूस के बीच व्यापार, निवेश और यूक्रेन संकट समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। वहीं एस जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता के बाद मीडिया से बातचीत में लावरोव ने यह भी कहा कि भारत और रूस भुगतान की रुपया-रूबल प्रणाली की ओर बढ़ रहे हैं।

गुरुवार शाम नई दिल्ली पहुंचे लावरोव ने कहा: ” रूस भारत को हर तरह के समान की आपूर्ति करेंगा जो भारत रूस से खरीदना चाहता है। और इसके साथ ही उन्होंने भारत को तेल और सैन्य सामान भी देने का वादा किया। उन्होंने आगे कहा हमारे व्यापार मंत्रालयों, वित्त मंत्रालयों के बीच बहुत अच्छे संबंध हैं।