सलमान खान को सांप ने डसा, परिवार संग फार्म हाउस पर सेलिब्रेट कर रहे थे क्रिसमस…

शनिवार को बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान को उनके पनवेल स्थित फॉर्म हाउस पर सांप ने काट लिया। जिसके बाद सलमान को मुंबई के कामोथे इलाके में स्थित अस्पताल में रात 3 बजे भर्ती कराया गया। इलाज के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। बताया जा रहा है कि एक्टर अपने परिवार के साथ बीती रात पनवेल में स्थित अपने फार्म हाउस क्रिसमस मनाने गए थे।

खबरों के अनुसार, इलाज के बाद सलमान की तबियत ठीक हो गई। और वे दोबारा रविवार सुबह 9 बजे अपने फार्म हाउस लौट गए। आरको बता दें कि सलमान खान का फार्म हाउस पनवेल के जिस इलाके में स्थित है, वह पहाड़ियों और वन क्षेत्र से घिरा है। इलाके में अक्सर सांप और अजगर निकलते रहते हैं।

Related Articles

Back to top button