
मुंबई; राज्यसभा सांसद व उद्धव गुट के नेता संजय राउत पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के समर्थन में उतर आए हैं. उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलने पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने देश को बनाने में योगदान दिया है, उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था.
#WATCH पंडित नेहरू ने देश को बनाने में येगदान दिया है उन्होंने आजादी की लड़ाई में भी योगदान दिया था। देश में कई प्रधानमंत्री हुए और सभी ने देश के लिए काम किया है। लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी। नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था। उसी में आप बढ़ा स्थान सभी को… pic.twitter.com/1INeMftuwo
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 17, 2023
देश में कई प्रधानमंत्री हुए और सभी ने देश के लिए काम किया है. लेकिन संग्रहालय का नाम बदलने की जरूरत नहीं थी. नेहरू के नाम से ही संग्रहासय चल सकता था. उसी में आप बढ़ा स्थान सभी को दे सकते थे. पंडित नेहरू से नफरत के कारण ये किया गया है.
गौरतलब है कि केंद्र सरकार ने नेहरू मेमोरियल म्यूजियम का नाम बदलकर प्रधानमंत्री मेमोरियल म्यूजियम कर दिया था. जिसके बाद दिल्ली की सियायत गर्म हो गई. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा था. कांग्रेस ने पीएम मोदी पर नेहरू से नफरत करने का आरोप लगाया था. अब राज्यसभा सांसद संजय राउत ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोला है.