राहुल गांधी को लेकर आए कोर्ट के फैसले का शत्रुघ्न सिन्हा ने किया स्वागत, निशाना साध कर सरकार को किया ‘खामोश’

मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को कांग्रेस पार्टी अपने जीत के रूप में देख रही है. साथ ही कांग्रेस व विपक्षी दल के बड़े नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी क्रम में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है.

दिल्ली; मोदी सरनेम मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से कांग्रेस नेता राहुल गांधी को राहत मिल चुकी है. सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश को कांग्रेस पार्टी अपने जीत के रूप में देख रही है. साथ ही कांग्रेस व विपक्षी दल के बड़े नेता बीजेपी पर हमलावर हैं. इसी क्रम में टीएमसी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का स्वागत किया है.

उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद लोगों का न्याय व्यवस्था पर भरोसा एक बार फिर बहाल हुआ है. यह I.N.D.I.A गठबंधन, टीएमसी, ममता बनर्जी और विपक्ष के सभी सदस्यों की जीत है. आने वाले कुछ दिनों में संसद में और तमाशा होगा.

गौरतलब है कि मोदी सरनेम मानहानि मामले में राहुल गांधी को निचली अदालत से 2 साल की सजा मिली थी. मामले पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने राहुल की सजा पर रोक लगा दी. जिसके बाद विपक्षी दल के नेताओं के तरह-तरह के कमेंट आ रहे हैं. इसके पहले कांग्रेस पार्टी ने पत्रकार वार्ता कर बीजेपी पर हमला बोला था.

कांग्रस पार्टी अब राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता बहाली को लेकर प्रयास कर रही है. नेता प्रतिपक्ष अधीर रंजन चौधरी पहले ही लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला से मिल चुके हैं. कांग्रेस पार्टी की यह रणनीति है कि… संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में राहुल गांधी भी शामिल हों. लेकिन, इससे किए पहले उनकी लोकसभा सदस्यता को बहाल किया जाना आवश्यक है.

Related Articles

Back to top button