Sports: धोनी ने खरीदी शानदार इलेक्ट्रिक कार, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान !

वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने बाइक लव को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में धोनी एक इलेक्ट्रिक कार ...

वर्ल्ड कप जिताने वाली टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर अपने बाइक लव को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। अब हाल ही में धोनी एक इलेक्ट्रिक कार को लेकर चर्चा में आ गए हैं। सामने आए एक वीडियो के मुताबिक धोनी ने नई Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर खरीदी है। KIA ने हाल ही में भारत में इलेक्ट्रिक कार EV6 लॉन्च की है।

कंपनी कंप्लीट बिल्ट यूनिट्स (CBU) के जरिए EV6 की 200 यूनिट्स भारत में लाई है। अब तक EV6 की सभी यूनिट्स बिक ​​चुकी हैं। किआ का कहना है कि वे भारतीय बाजार में और यूनिट लाने पर काम कर रहे हैं। किआ ने EV6 को भारतीय बाजार में दो अलग-अलग वेरिएंट में पेश किया है। पहला मॉडल फ्रंट-माउंटेड सिंगल मोटर और टू-व्हील-ड्राइव (2WD) कॉन्फ़िगरेशन के साथ आता है। इस कार की कीमत 59.95 लाख रुपए रखी गई है। यह अधिकतम 229 पीएस की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करता है।

Kia EV6 का दूसरा मॉडल ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) है। इसके प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर है। इसका पावर आउटपुट 325 PS और 605 Nm का पीक टॉर्क बढ़ाया गया है। इस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 64.95 लाख रुपये रखी गई है. Kia EV6 में 77.4 kWh बैटरी पैक है। इसके चलते यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर 708 किमी तक चलती है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 350 kW DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। Kia EV6 को सिर्फ 18 मिनट में 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है।

बता दें कि धोनी के कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज जीएलई, लैंड रोवर 3, ऑडी क्यू7 और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसे शानदार वाहन हैं। वहीं, धोनी के पास Yamaha RD350, Harley-Davidson Fatboy BSA Goldstar, Kawasaki Ninja ZX14R और Kawasaki Ninja H2 और Confederate Hellcat X32 जैसी बाइक्स हैं।

Related Articles

Back to top button