
बरेली में आज कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत चल रही रैली में अचानक भगदड़ मच गई। जिसके बाद कई छात्राएं घायल हो गई है। रैली में मची भगदड़ के बाद सड़क पर बच्चियों के जूते-चप्पल बिखरे पड़े नजर आए। कांग्रेस नेताओं ने इसे बड़ी साजिश करार दिया है। बता दें, कांग्रेस के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान के तहत ये मैराथन बरेली में आयोजित की गई थी। जिसमें तमाम छात्राओं को बुलाया गया था। भीड़ बढ़ने के चलते अव्यवस्था फैलती गई और अचानक भगदड़ मच गई।
बता दें बरेली में कांग्रेस की मैराथन दौड़ में मची भगदड़ मे भाग ले रही कई छात्राओं को चोट भी लगी। सड़क पर गिरकर कई छात्राएं घायल हो गई। मैराथन रैली में घायल छात्राओं का इलाज चल रहा है। जिला अस्पताल में छात्राओं का इलाज चल रहा है। पुलिस घटना की जांच के लिए मौके पर पहुंची।