स्वतंत्र देव सिंह ने विपक्षियों पर कसा तंज कहा- सपा, बसपा एक ट्रस्ट है, राजनीतिक दल नहीं…

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह का दौरा हुआ। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष प्रस्तावित भारतीय जनता युवा मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित युवा को संबोधित किया। इस बीच उन्होंने विपक्षी पार्टियों पर जमकर हमला बोला उन्होंने कहा कि सपा, बसपा एक ट्रस्ट है। कोई राजनीतिक दल नहीं है।

इस दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कार्यों को बखूबी गिनाया। जब भाई मीडिया से रूबरू हुए तो उन्होंने कहा कि विशाल सभाएं साथ ही मोर्चों के सम्मेलन चल रहे हैं पहले में यात्राओं में निकला था पहले गुंडागर्दी भ्रष्टाचार था। अबकी बार भाजपा सरकार अब यात्राओं में केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं वह जनता जनार्दन का आशीर्वाद है। जो हमारी सरकार ने जनता से वादा किया था उसे पूरा कराने प्रयास किया गया है। जो अभी शेष रह गया है उसको भी पूरा कराने का प्रयास करूंगा।

उन्होंने कहा कि इसी तरह मोर्चों के सम्मेलन के माध्यम से महिलाओं युवाओं ओबीसी अनुसूचित जाति अल्पसंख्यक इन सभी के माध्यमों से जनता के बीच में जा रहा हूं और सभी का आशीर्वाद मिल रहा है उन्होंने कहा कि मैंने कहा था की गुंडागर्दी समाप्त करूंगा तो गुंडागर्दी समाप्त कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button