
हरियाणा के मेवात में एक दर्दनाक घटना सामने आयी है। दरसल, यहां मिट्टी ढहने से बड़ा हादसा हो गया है। इस घटना में चार लड़कियों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार, दर्दनाक हादसा तावडू के कांगरका गांव में हुआ है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। लोगों की भीड़ जमा हो गई। ये हादसा तब हुआ जब लड़कियां मिट्टी लेने के लिए गई थीं।
बता दें, सोमवार की शाम वकीला (19), जनिस्ता (18), तस्लीमा (10) गुलअफशा (9), सोफिया (9) चारों लड़कियां गांव में ही पंचायती जगह से मिट्टी लेने के लिए गई हुईं थीं। तभी अचानक मिट्टी के ढहने से हादसा हो गया। इसमें चार लड़कियों की मौत हो गई। जबकि एक युवती को घायल अवस्था में अस्पताल ले जाया गया है।
हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल पुलिस को घटना की सूचना दी। हादसे के दौरान मिट्टी में दबी लड़कियों को बाहर निकाला गया।