
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 101 वें मन की बात कार्यक्रम को प्रदेश भर में बीजेपी के कार्यकर्ताओं के द्वारा बूथ स्तर तक सुना गया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने राजधानी देहरादून के राजपुर विधानसभा क्षेत्र में स्थित प्रेमसुख वृद्धा आश्रम की वृद्ध माताओं के साथ इस मन की बात कार्यक्रम को सुना।

प्रदेश अध्यक्ष ने मन की बात कार्यक्रम को सुनने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के हर वर्ग के लोगों के बारे में चर्चा करते हैं, यही वजह है कि प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को सभी वर्ग के लोग मन से सुनते हैं, उत्तराखंड में भी बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम को सुनने का कार्य करते हैं जिसके परिणाम स्वरूप आज देशभर में उत्तराखंड राज्य मन की बात कार्यक्रम को सुनने वाला पहला राज्य बना है।
साथ ही प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगले माह महा जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा उस दौरान 25 जून को मन की बात का कार्यक्रम भी होगा जिसे भव्य स्वरूप दिया जाएगा उसी दिन आपातकालीन दिवस भी है जिसे भी मनाया जाएगा।