केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी की शादी बनी चर्चा का विषय, कई प्रदेशों के सीएम-मंत्री और VVIP हुए शामिल

मेला ग्राउंड पर आयोजित हुई इस शाही शादी में प्रदेश और देश के कई केंद्रीय मंत्री, सीएम राज्यपाल और VVIP शामिल हुए।

ग्वालियर: केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता सिंह की शादी मंगलवार रात को धूमधाम से हुई। मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता सीहोर से आए दूल्हे नीरज सिंह भाटी के साथ विवाह बंधन में बंधीं। मेला ग्राउंड पर आयोजित हुई इस शाही शादी में प्रदेश और देश के कई केंद्रीय मंत्री, सीएम राज्यपाल और VVIP शामिल हुए।

निवेदिता की शादी में कई राज्यों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल, केंद्रीय मंत्री, उद्योगपति, बीजेपी और आरएसएस के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बेटी को आशीर्वाद देने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान, गुजरात के सीएम समेत कई नेता शामिल हुए। इस कार्यक्रम में मध्यप्रदेश सरकार के कई मंत्री और संगठन के पदाधिकारी भी शामिल हुए।

केंद्रीयमंत्री नरेंद्र सिंह तोमर की बेटी निवेदिता की शादी में केंद्रीयमंत्री राजनाथ सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, अनुराग ठाकुर, गिरिराज सिंह, भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा, CM शिवराज सिंह चौहान, UP के CM योगी, हरियाणा के CM मनोहर खट्टर, उत्तराखंड के CM पुष्कर धामी, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल हुए।

केंद्रीयमंत्री की बेटी की यह शादी पूरे शहर में चर्चा की विषय बनी हुई है। वही इस शादी से आम जनता पूरे शहर में जाम लगने से परेशान रही। शादी समारोह के आस पास के क्षेत्रों में बिजली गुल रही, लोग गर्मी से परेशान होते रहे। ऊर्जा मंत्री भी ग्वालियर के ही है फिर भी अवैध बिजली कटौती पर अंकुश नही लग पा रहे हैं। वीवीआईपी मूवमेंट हाई सिक्योरिटी के बाद भी महिला की चैन लुटी गई।

Related Articles

Back to top button