दुनिया : आम लड़के से शादी करके, जापान की राजकुमारी ने गंवाया अपना शाही ओहदा

राजकुमारी माको अपने कॉलेज के दिनों से ही केई कोमुरो नाम के एक लड़के से बेहद प्यार करती थीं। राजकुमारी इसी लड़के से शादी भी करना चाहती थी लेकिन लड़के के परिवार में एक वित्तीय विवाद उत्पन्न हो गया जिसके कारण इस शादी में थोड़ी देरी हो गयी, लेकिन अंततः राजकुमारी ने अपने कॉलेज के प्यार को अंजाम तक पहुंचा ही दिया।

जापान की राजकुमारी माको ने एक आम लड़के से शादी कर ली हैं। इसके साथ ही इन्होने 26 अक्टूबर को जापान के शाही घराने से अपना शाही दर्जा भी खो दिया है। राजकुमारी के इस कदम के बाद जापान की जनता में जो अफवाह व्याप्त थी वह अब टूट गयी है। दरअसल, राजकुमारी माको अपने कॉलेज के दिनों से ही केई कोमुरो नाम के एक लड़के से बेहद प्यार करती थीं। राजकुमारी इसी लड़के से शादी भी करना चाहती थी लेकिन लड़के के परिवार में एक वित्तीय विवाद उत्पन्न हो गया जिसके कारण इस शादी में थोड़ी देरी हो गयी, लेकिन अंततः राजकुमारी ने अपने कॉलेज के प्यार को अंजाम तक पहुंचा ही दिया।

आपको बता दें की जापान में यह नियम है कि राजघराने का कोई भी सदस्य अगर किसी आम आदमी से शादी कर लेता है तो उसे राजघराने से अपना शाही ओहदा गंवाना पड़ जाता है। इस नियम के चलते ही राजकुमारी माको को भी अपने प्यार को पाने की यह कीमत चुकानी पड़ी है। जापानी राजघराने की आधिकारिक मीडिया संस्थान (इम्पीरियल हाउसहोल्ड एजेंसी) के मुताबिक, माको और केई कोमुरो की शादी के सभी कागजात सम्बन्धी औपचारिकताएं 26 अक्टूबर की सुबह को ही पूरी कर लीं गयी थी। वो इस शादी पर अपनी तरफ से कोई सवाल उठाना नहीं चाहते हैं क्योंकि इन सवालों से राजकुमारी माको असहज महसूस करती हैं।

दरअसल, राजकुमारी माको पूरी तरह से स्वस्थ नहीं हैं। उनके पति कोमुरो पर जापानी मीडिया ने लगातार कई महीनों तक नकारात्मक खबर चलाई। उन दोनों की शादी पर भी तरह- तरह के सवाल उठाये जा रहे थे जिसके बाद राजकुमारी के मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ा था। चिकित्सकों ने बताया कि राजकुमारी पोस्ट ट्रॉमैटिक स्ट्रेस डिसॉर्डर से जूझ रही हैं।

30 वर्षीय माको जापान के सम्राट नारुहितो की भतीजी है। वह और कोमुरो टोक्यो के अंतर्राष्ट्रीय ईसाई विश्वविद्यालय में सहपाठी थे। जब उन्होंने सितंबर 2017 में ही अपनी शादी की घोषणा कर दी थी, लेकिन इसके ठीक दो महीने बाद कोमुरो के परिवार से वित्तीय विवाद सामने आया और शादी में देरी हो गयी।

Related Articles

Back to top button