अंडर-14 विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप 2021 की विजेता, कश्मीर की तजामुल इस्लाम ने सांझा किये अनुभव

मिस्र के काहिरा में आयोजित इस मुकाबले में अकेले भारत से अलग-अलग भार और आयु वर्ग में कुल 30 खिलाड़ी शामिल थे। उनका मुकाबला 22 अक्टूबर को तय था जिसमें उन्होंने अर्जेंटीना की लालीना को हराकर पदक पर कब्जा कर लिया।

13 वर्षीय तजामुल इस्लाम 22 अक्टूबर को मिस्र के काहिरा में आयोजित विश्व किकबॉक्सिंग चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक जीता है। तजामुल इस्लाम अंडर-14 आयु वर्ग में जीतने वाली पहली कश्मीरी लड़की बन चुकी हैं। तजामुल का जन्म श्रीनगर से 56 किमी दूर उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के एक दूरदराज के गांव तारकपोरा में हुआ था।

मिस्र के काहिरा में आयोजित अंडर-14 विश्व किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल में तजामुल ने अर्जेंटीना की लालीना को हराकर पदक पर कब्जा कर लिया। तजामुल बांदीपोरा के आर्मी गुडविल स्कूल की कक्षा 7वीं की छात्रा हैं। उन्होंने बताया कि साल 2016 में भी उन्होंने इटली में आयोजित इस मुकाबले के अंडर-9 वर्ग में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में दुनियाभर के 90 देशों से दूसरे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था। इस साल यह चैंपियनशिप काहिरा में 18 अक्टूबर से शुरू होकर 24 अक्टूबर तक चली है जिसमे अकेले भारत से अलग-अलग भार और आयु वर्ग कुल 30 खिलाड़ी शामिल थे। उनका मुकाबला 22 अक्टूबर को तय था जिसमें वो विजयी हुई।

तजामुल इस्लाम के इस उपलब्धि पर केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री किरण रिजिजू ने बधाई देते हुए लिखा है, ‘मिस्र के काहिरा में आयोजित विश्व किकबॉक्सिंग चैम्पियनशिप 2021 में स्वर्ण पदक जीतने पर हमें कश्मीर की युवा बेटी तजामुल इस्लाम पर गर्व है।’

Related Articles

Back to top button
Live TV