जयपुर में दर्दनाक हादसा, कार की टक्कर से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

जयपुर जिले के फागी क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद शव करीब 20 फीट दूर जा गिरे। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

जानकारी के अनुसार, परिवार के लोग सड़क किनारे अपनी फसल सुखा रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दंपति और उनकी दो बहुओं की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार की टक्कर इतनी तेज थी कि परिवार के लोग उछलकर दूर जा गिरे। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।हादसे के बाद मृतकों के परिवार में मातम छा गया है। एक ही परिवार के चार लोगों की मौत से गांव में भी शोक का माहौल है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। वहीं, कार चालक के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button