जम्मू में दर्दनाक हादसा, डिप्टी CM के काफिले की गाड़ी की चपेट में आने से बिहार के युवक की मौत

जम्मू-कश्मीर के शहर के बाहरी इलाके गंग्याल में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बिहार निवासी एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवक को टक्कर मारने वाली गाड़ी जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी के काफिले का हिस्सा थी।

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब काफिले की गाड़ी डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी को उनके गंतव्य तक छोड़कर वापस जम्मू लौट रही थी। इसी दौरान गंग्याल के पास सड़क पार कर रहा भरत नाम का युवक गाड़ी की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे के बाद गाड़ी चालक और मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने घायल युवक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित पुलिस स्टेशन में FIR दर्ज कर ली गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button